जदयू कार्यकर्ता करेंगे उपवास

बांका. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं का उपवास कार्यक्रम मंगलवार को निर्धारित है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को शहर के आंबेडकर चौक पर उपस्थित होकर एक […]

बांका. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं का उपवास कार्यक्रम मंगलवार को निर्धारित है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को शहर के आंबेडकर चौक पर उपस्थित होकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी है. जिला परिषद की बैठक आज बांका. जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय में मंगलवार में होगी. यह जानकारी जिप अध्यक्ष ने दी. उन्होंने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन व विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी व जिप सदस्यों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >