आवामी विकास सोसाइटी की बैठक में सदस्यों ने उठाये कई मुद्दे

अनपढ़ रहना बुराइयों को देता है जन्मफोटो नंबर 8 बांका 21 : बैठक में मौजूद सोसाइटी के लोग.प्रतिनिधि,धोरैया प्रखंड के आजाद उच्च विद्यालय बिशनपुर के प्रांगण में रविवार को आवामी विकास सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मास्टर जहांगीर ने की. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ नयी पीढि़यों […]

अनपढ़ रहना बुराइयों को देता है जन्मफोटो नंबर 8 बांका 21 : बैठक में मौजूद सोसाइटी के लोग.प्रतिनिधि,धोरैया प्रखंड के आजाद उच्च विद्यालय बिशनपुर के प्रांगण में रविवार को आवामी विकास सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मास्टर जहांगीर ने की. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ नयी पीढि़यों में जोश भरने, गांवों में शिक्षा स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाने, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने, जाति धर्म मजहब से ऊपर उठ कर समाज में नेक नियति के साथ प्रेम व सौहार्द से रहने की अपील करने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. खास कर शिक्षा के स्तर को उठाने में सोसाइटी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए इसे अंजाम तक पहुंचाने की बात कही. कहा गया कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकार के समान है. अनपढ़ रहना कई बुराइयों को जन्म देता है. इस मौके पर बैठक में सोसाइटी सदस्य मौलाना रूस्तम, मो शाहजहां, मो शब्बीर, अब्दूल बारी, खलील अहमद, सूजात अली, हाफीद मुरशीद, मुखिया शम्स तबरेज आलम, मो इमरान, मो मन्नान, मो शब्बीर, मित्तन दास, बिंदेश्वरी दास, केदार सिंह, शंकर ठाकुर, चुनचुन पासवान, श्रीकांत यादव, एैनूल हक, अब्दूल वाहीद, मुर्शीद आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >