फोटो 8 बांका 17 : खिलाड़ी को संबोधित करते डॉ मृणाल शेखर. प्रतिनिधि, बांका शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पीपरा भागवतचक में रविवार को सतीश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन 17 जनवरी को किया गया था. जिसका फाइनल मैच 8 मार्च को होना था. फाइनल मैच में भागतवचक क्रिकेट क्लब एवं पीपरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें पीपरा की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाये वहीं जवाब में उतरी भागवतचक की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाकर जीत हासिल किया. इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मृणाल शेखर थे. टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट क्लब करहरिया द्वारा आयोजित किया गया. रविवार को फाइनल मैच में एंपायर की भूमिका आशिष एवं अक्षय एवं स्कोरर की भूमिका पाटिल एवं विनीत ने निभायी.
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भागवतचक जीता
फोटो 8 बांका 17 : खिलाड़ी को संबोधित करते डॉ मृणाल शेखर. प्रतिनिधि, बांका शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पीपरा भागवतचक में रविवार को सतीश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन 17 जनवरी को किया गया था. जिसका फाइनल मैच 8 मार्च को होना था. फाइनल मैच में भागतवचक […]
