12 हजार लेकर भाग रहे लूटेरे को दबोचा

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकी फ्यूल पेट्रोल पंप से रविवार को एक अपराधी 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया, लेकिन वहां के कर्मी द्वारा हल्ला करते हुए उसका पीछा किया गया. पीछा करते-करते खगड़ा जगना टोला में जाकर अजीत पासवान के घर में पकड़ लिया. आरोपी बेलहर थाना क्षेत्र के ताराताड़ निवासी निरंजन […]

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकी फ्यूल पेट्रोल पंप से रविवार को एक अपराधी 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया, लेकिन वहां के कर्मी द्वारा हल्ला करते हुए उसका पीछा किया गया. पीछा करते-करते खगड़ा जगना टोला में जाकर अजीत पासवान के घर में पकड़ लिया. आरोपी बेलहर थाना क्षेत्र के ताराताड़ निवासी निरंजन यादव पिता उमेश यादव था. पकड़े जाने पर उक्त अपराधी के पास से 12000 रुपये बरामद किया गया. सूचना पाते ही खेसर थानाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद सअनि नरेश मंडल द्वारा सैप बल के साथ पीछा किया गया और अपराधी को घर से दबोच लिया. खेसर थाना पर आये बेलहर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल पासवान ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक घनश्याम भगत तथा मुंशी को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. ज्ञात हो कि इस घटना के पहले भी 29 नवंबर 2014 को भी 70 हजार रुपये गायब हुआ था. बेलहर थाना प्रभारी अनिल पासवान ने बताया कि अपराध सूची में निरंजन यादव का नाम पूर्व से भी है. खेसर पुलिस के प्रयास से ही अपराधी को पकड़ा गया. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >