खेल से होता है मानसिक विकास

फोटो : 7 बांका 26 : खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते डॉ मृणाल शेखर.प्रतिनिधि, बांका अमरपुर प्रखंड भिखनपुर पंचायत के खरदौड़ी गांव में शनिवार को वरीय भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में आरंभ हो रहे सरकिल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. […]

फोटो : 7 बांका 26 : खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते डॉ मृणाल शेखर.प्रतिनिधि, बांका अमरपुर प्रखंड भिखनपुर पंचायत के खरदौड़ी गांव में शनिवार को वरीय भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में आरंभ हो रहे सरकिल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन टीमें भाग ले रही है. इस अवसर पर डॉ शेखर ने कहा कि यह खेल ही है जो देश के लोगों को एक सूत्र में बांधता है. खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खेल को खेल भावना और अनुशासन में रह कर खेलने से अलग आनंद आता है. उन्होंने कहा कि होली के रंगों में जैसे आपसी द्वेष और भेदभाव को मिटाया जाता है उसी प्रकार से खेल में भी होता है. एक गांव के लोग दूसरे गांव के लोगों के साथ मिल कर खेलते हैं. इस मौके पर श्री नारायण शर्मा, कमलेश शर्मा, रूपेश कुमार, राम बालक, पवनजय, रितेश शर्मा, गौतम मोदी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >