परीक्षा में कुल 34 हुए निष्कासित

इंटर परीक्षा समाप्तफोटो : 3 बांका 21 : एसएस बालिका परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी.प्रतिनिधि, बांकाइंटर परीक्षा के 10वें दिन मंगलवार को सभी 16 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में कला संकाय के गृह […]

इंटर परीक्षा समाप्तफोटो : 3 बांका 21 : एसएस बालिका परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी.प्रतिनिधि, बांकाइंटर परीक्षा के 10वें दिन मंगलवार को सभी 16 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में कला संकाय के गृह विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई. इसी विषय के साथ इंटर की परीक्षा समाप्त हो गयी. मालूम हो कि पहली पाली में 3,657 परीक्षार्थी को उपस्थित होना था जिसमें 3,499 ही उपस्थित हुए. 158 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटर परीक्षा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 34 परीक्षार्थी परीक्षा से कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये. सबसे मजेदार बात यह है कि जितने भी परीक्षार्थी निष्कासित हुए वे सभी प्रथम पाली में ही निष्कासित किये गये. द्वितीय पाली में एक भी परीक्षार्थी नहीं हुए. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >