ेअध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

धोरैया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष पद पर राहुल गांधी तथा बांका जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार सिंह के मनोनयन से धोरैया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है. जिला उपाध्यक्ष के पद पर जिला पार्षद अब्दुल जब्बार अंसारी तथा मंत्री के पद पर आशुतोष कुमार सिंह के मनोनयन […]

धोरैया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष पद पर राहुल गांधी तथा बांका जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार सिंह के मनोनयन से धोरैया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है. जिला उपाध्यक्ष के पद पर जिला पार्षद अब्दुल जब्बार अंसारी तथा मंत्री के पद पर आशुतोष कुमार सिंह के मनोनयन पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है. खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व जिप रफीक आलम, प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, पर्यवेक्षक मदन मेहरा, गिरीश पासवान, जलधर सिंह, भवेश सिंह आदि शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी क ो नया आयाम मिलेगा.पंसस की जीत पर पूर्व सांसद ने दी बधाईधोरैया. प्रखंड के सैनचक पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर पूर्व प्रखंड प्रमुख अन्नु आर्या की जीत पर जमुई के पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है. बधाई देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि अन्नु की जीत उनकी मेहनत का परिणाम है. जनता के दिलों पर राज करने वाले कभी पराजित नहीं होते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >