प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के दौनामोड़ के समीप सोमवार की देर रात में हथियार के बल पर अपराधियों ने दर्जनों वाहनों में लूटपाट की. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर दौनामोड़ के समीप आने-जाने वाले वाहनों में अपराधियों ने लूटपाट की. मालूम हो कि करीब एक दर्जन से अधिक अपराधी हथियार से लैस थे, जो मुख्य पथ पर ट्रक, ट्रैक्टर सहित चारपहिया वाहनों को रोक कर चालक के साथ मारपीट कर रुपये छीन लिये. इस दौरान करीब आधा दर्जन चालक एवं खलासी के घायल होने की सूचना है. लूटपाट के दौरान किसी चालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे. पुलिस ने कई घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया एवं कई घायल व्यक्ति प्राइवेट क्लिनिक में अपना इलाज करवा रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि नौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधी की पहचान की जा रही है जल्द ही सभी को दबोच लिया जायेगा. इसके लिए छापेमारी की जा रही है.
दर्जनों वाहन से अपराधियों ने की मारपीट व लूटपाट,
प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के दौनामोड़ के समीप सोमवार की देर रात में हथियार के बल पर अपराधियों ने दर्जनों वाहनों में लूटपाट की. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर दौनामोड़ के समीप आने-जाने वाले वाहनों में अपराधियों ने लूटपाट की. मालूम हो कि करीब एक दर्जन से अधिक अपराधी हथियार […]
