सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

फोटो 27 बांका 2 : घायल युवक. पंजवारा. थाना क्षेत्र के राजघाट चुरकुटी पुल के समीप एक युवक मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को पंजवारा अस्पताल लाकर इलाज कराया. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के मुताबिक घायल युवक विकास कुमार झारखंड गोड्डा का […]

फोटो 27 बांका 2 : घायल युवक. पंजवारा. थाना क्षेत्र के राजघाट चुरकुटी पुल के समीप एक युवक मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को पंजवारा अस्पताल लाकर इलाज कराया. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के मुताबिक घायल युवक विकास कुमार झारखंड गोड्डा का रहने वाला है जो अपनी बहन को इंटर की परीक्षा के लिए पहुंचा कर वापस बांका से लौट रहा था. इस दौरान गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण चुरकुटी पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे में मोटरसाइकिल के चले जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को बेहतर चिकित्सा के लिये गोड्डा रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >