कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित

फोटो :26 बांका-23आरएमके परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी 24-अभ्यास मध्य विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देती छात्रा.प्रतिनिधि, बांकाइंटर परीक्षा के छठे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. प्रथम पाली में आरएसजे इंटर कॉलेज धौनी रजौन से एक परीक्षार्थी को चिट-पुर्जे के साथ पकड़ जाने पर परीक्षा […]

फोटो :26 बांका-23आरएमके परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी 24-अभ्यास मध्य विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देती छात्रा.प्रतिनिधि, बांकाइंटर परीक्षा के छठे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. प्रथम पाली में आरएसजे इंटर कॉलेज धौनी रजौन से एक परीक्षार्थी को चिट-पुर्जे के साथ पकड़ जाने पर परीक्षा से निष्कासित किया गया. प्रथम पाली में कला संकाय के संगीत एवं द्वितीय पाली में वाणिज्य संकाय के विजनेस स्टडी व कला संकाय के भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित हुई. जिसमें प्रथम पाली में कुुल 1815 परीक्षार्थी को शामिल होना था जिसमें 1721 ही शामिल हुए. द्वितीय पाली में कुल 6211 परीक्षार्थी को शामिल होना था, जिसमें से 5976 ही उपस्थित हुए. दोनों पाली मिलाकर कुल 329 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शुक्रवार को विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के भाषाई विषय की परीक्षा प्रथम पाली में एवं कला संकाय के मनोविज्ञान व वोकेशनल कोर्स के ट्रेड-3 विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >