जन सेवा में करमा का पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार

पंचायत सरकार भवन में लगंेगे आरटीपीएस काउंटरपांच पंचायतों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित फोटो: 26 बांका- 4: उद्घाटन के मौके पर दीप प्रज्वलित करते बीडीओ व अन्य. प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन बीडीओ ने किया. बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से अब लाभुकों को […]

पंचायत सरकार भवन में लगंेगे आरटीपीएस काउंटरपांच पंचायतों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित फोटो: 26 बांका- 4: उद्घाटन के मौके पर दीप प्रज्वलित करते बीडीओ व अन्य. प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन बीडीओ ने किया. बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से अब लाभुकों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. इसमें आरटीपीएस काउंटर स्थापित किये जायेंगे. पंचायत के लोगों को इसी काउंटर के माध्यम से आय, आवासीय, जाति, चरित्र प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सहित अन्य प्रकार के सरकार प्रायोजित योजना का लाभ मिल सकेगा. जिले का पहला सरकार पंचायत भवन करमा तैयार होने के साथ ही इसे विभाग को सौंप दिया गया है. जल्द ही इस भवन में कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र लगाये जायेंगे. समुखिया, रैनिया जोगडीहा, करमा, तेलिया एवं कझिया सहित पांच पंचायतों के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी. लोधम एवं दोमुहान पंचायत में भी पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य जारी है. इस मौके पर करमा पंचायत की मुखिया आशा चौधरी, पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर,पवन कुमार,रंजीत कुमार, अनंत चौधरी, जीवन कुमार सिंह, विजय प्रसाद सिंह, चरित्र प्रसाद, प्रयाग सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >