भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर किसानों को किया जा रहा गुमराह

प्रतिनिधि, बांकाभूमि अधिग्रहण अध्यादेश के प्रति विपक्षी दल सहित अन्य दलों के द्वारा इसे किसान विरोधी बताया जा रहा है. इस विषय में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी ने बताया कि किसानों को सच्चाई से भटकाने का प्रयास जारी है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के पूरे हित में है. किसानों को भूमि […]

प्रतिनिधि, बांकाभूमि अधिग्रहण अध्यादेश के प्रति विपक्षी दल सहित अन्य दलों के द्वारा इसे किसान विरोधी बताया जा रहा है. इस विषय में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी ने बताया कि किसानों को सच्चाई से भटकाने का प्रयास जारी है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के पूरे हित में है. किसानों को भूमि का मूल्य बाजार भाव से चार गुणा तय किया गया है. दूसरी ओर किसान विकसित जमीन का 20 प्रतिशत हिस्सा भी अधिग्रहण कीमत पर हासिल कर सकेगा. केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन का पर्याप्त मुआवजा किसानों को मिलेगा. ऐसी भूमि पर उद्योग स्थापित किये जायेंगे साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा. समस्त भारत के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश आवश्यक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला होने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूर कर अन्य राज्यों सहित बिहार राज्य के हिस्से में टैक्स बढ़ कर 32 से 42 प्रतिशत हो गया है, जिससे बिहार का बेहतर विकास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >