रालोसपा नेताओं ने जाना किसानों का हाल

प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला प्रधान महासचिव मुनीलाल कुशवाहा बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण कर किसानों की समस्या से अवगत हुए. इस दौरान किसानों ने सिंचाई की समस्या, ओड़नी जलाशय नहर को आरंभ करने, खाद्य-उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध किये जाने सहित अन्य समस्याओं की चर्चा की. मीडिया प्रभारी अविनाश मंडल ने बताया कि […]

प्रतिनिधि, बांकाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला प्रधान महासचिव मुनीलाल कुशवाहा बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण कर किसानों की समस्या से अवगत हुए. इस दौरान किसानों ने सिंचाई की समस्या, ओड़नी जलाशय नहर को आरंभ करने, खाद्य-उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध किये जाने सहित अन्य समस्याओं की चर्चा की. मीडिया प्रभारी अविनाश मंडल ने बताया कि आगामी तीन मार्च को रालोसपा के स्थापना दिवस के मौके पर सूबे के सभी जिलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा के आह्वान पर किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. क्षेत्र के किसानों को धरना कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी है. इस मौके पर जिला युवाध्यक्ष गिरीश मंडल, जिला महासचिव कैलाश कामती, जिला उपाध्यक्ष कांति कुशवाहा,विपिन कुशवाहा, कृष्णानंद पांडेय, बाल गोविंद मंडल, कैलाश मंडल, विनय मंडल, अरविंद मंडल व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >