टीइटी पास अभ्यर्थियों की बैठक 27 को

धोरैया. प्रखंड के सिराजुल उलूम मदरसा कुरमाहाट में आगामी 27 फरवरी को संघर्ष मोरचा के बैनर तले उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों की बैठक आहूत की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुस सत्तार ने बताया कि बैठक में संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दूल बाकी अंसारी भी शिरकत करेंगे. बैठक में सभी उर्दू […]

धोरैया. प्रखंड के सिराजुल उलूम मदरसा कुरमाहाट में आगामी 27 फरवरी को संघर्ष मोरचा के बैनर तले उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों की बैठक आहूत की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुस सत्तार ने बताया कि बैठक में संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दूल बाकी अंसारी भी शिरकत करेंगे. बैठक में सभी उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील जिलाध्यक्ष ने की है. घर में आग लगाने की प्राथमिकी, 16 नामजदधोरैया. थाना क्षेत्र के शासन ग्राम निवासी कैलाश मंडल ने थाना में आवेदन घर में आग लगा देने के आरोप में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही रामरूप मंडल, सुभाष मंडल, मनोरंजन मंडल, विकास मंडल, मिथिलेश मंडल सहित 16 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी आये तथा घर में घूस कर गालीग लौज करते हुए घर में आग लगा दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >