जनधन योजना के तहत खोला जा रहा ग्राहकों का खाता

धोरैया. प्रखंड के एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र सगुनियां करहरिया व चपरी द्वारा शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ग्राहकों का खाता खोला जा रहा है. दोनों सीएसपी द्वारा अब तक 35 सौ ग्राहकों का खाता खोला जा चुका है. ग्राहक सेवा केंद्र सगुनियां के संचालक शहादत हुसैन व चपरी के पपलु मोहली ने बताया […]

धोरैया. प्रखंड के एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र सगुनियां करहरिया व चपरी द्वारा शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ग्राहकों का खाता खोला जा रहा है. दोनों सीएसपी द्वारा अब तक 35 सौ ग्राहकों का खाता खोला जा चुका है. ग्राहक सेवा केंद्र सगुनियां के संचालक शहादत हुसैन व चपरी के पपलु मोहली ने बताया कि शिविर में करहरिया, तिलवारी, पिपरामोड़, बैजनाथपुर, सगुनियां, गोनरचक, रहमानकित्ता, बैदपुर, रघुनीकित्ता, मलियाचक, जोगिया, हसनपुर, रहमांडीह, फत्तुचक आदि गांवों के लोगों का खाता खोला गया. संचालक ने बताया कि ग्राहकों द्वारा अपने खाते में 1250 रुपये रखने के बाद ही ग्राहकों को जन धन योजना का लाभ मिल सकेगा. बैंक द्वारा इसकी जानकारी ग्राहकों को दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >