बिहार में महादलितों को किया जा रहा प्रताड़ित

बांका: बांका में दलित सेना का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु उपस्थित थे. कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने की. इस दौरान अतिथियों का स्वागत फूल माला से […]

बांका: बांका में दलित सेना का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु उपस्थित थे. कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने की.

इस दौरान अतिथियों का स्वागत फूल माला से किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले दिनों बिहार की राजनीति में जिस प्रकार से एक महादलित को प्रताड़ित किया गया उसको बिहार की जनता देख रही है. नीतीश कुमार ने जनता का ठगने का काम किया है.

उन्होंने जनता के साथ लगातार विश्वासघात किया है. सदस्यता अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त लगातार लोगों का रुझान राम विलास पासवान और नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है. जनता लोजपा और दलित सेना की ओर विश्वास की नजर से देख रही है. इस लिए सभी कार्यकर्ताओं का धर्म है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस पार्टी से जोड़े.

इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान बिहार में लगातार खाद्यान्न दे रहे ताकि बिहार में अनाज की कमी नहीं हो लेकिन राज्य सरकार इसको बंटवा नहीं पा रही है. इस मौके पर बोलते हुए लोजपा की जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि अब इस पार्टी में दलित और महादलित को काफी सम्मान मिलता है. इस पार्टी में सभी कार्यकर्ता को सम्मान मिलने के साथ साथ किसी को प्रताड़ित नहीं किया जाता है. इस बात का प्रचार करें और लोगों को पार्टी से जोड़े. इस मौके पर बोलते हुए दलित सेना के अध्यक्ष विजय पासवान ने कहा कि युवा वर्ग इस पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं. लोगों का कहना कि इस पार्टी में आम कार्यकर्ता के साथ साथ सभी को सम्मान मिलता है. कार्यकर्ता को जिम्मेवारी मिलती है. इस पार्टी में कभी भी कार्यकर्ता को भार नहीं समझा जाता है. इस मौके पर लोजपा प्रवक्ता विपिन सिंह, रीगन सिंह, रोशन कुमार, पारितोष कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >