ड्यूटी से गायब रहते हैं चिकित्सक

बांका: नगर पंचायत के जगतपुर मोहल्ले में मंगलवार को छत से गिरकर एक बालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार रंजीत राय के पुत्र सोहन कुमार छत पर खेल रहा था. इसी दौरान वह छत से गिर गया. इस हादसे में वह जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया, लेकिन अस्पताल […]

बांका: नगर पंचायत के जगतपुर मोहल्ले में मंगलवार को छत से गिरकर एक बालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार रंजीत राय के पुत्र सोहन कुमार छत पर खेल रहा था. इसी दौरान वह छत से गिर गया. इस हादसे में वह जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक बच्च तड़पता रहा. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मौजूद नहीं थे.

परिजनों द्वारा हंगामा करने पर चिकित्सक अस्पताल पहुंचे. इसके बाद इलाज किया. यहां विड़ंबना यह है कि ड्यूटी छोड़कर डॉक्टर निजी क्लिनिक चलाते है. ऐसे में मरीज की जाने भी जा सकती है, लेकिन चिकित्सक को शायद इसकी परवाह नहीं है. आये दिन ऐसी शिकायत मिलती रहती है.

बावजूद इसके विभाग के वरीय पदाधिकारी इस ओर से मौन बने बैठे है. इस संबंध में सीएस डॉ के पी सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, जिस समय यह घटना घटी थी उस समय डॉक्टर तैनात थे. इधर, उपस्थित लोग व परिजनों का कहना था कि इलाज में देरी डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >