लापता महिला का कोई सुराग नहीं

बांका. प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत गरनियां गांव से एक माह पूर्व ही एक महिला लापता हो गयी है. लापता होने के बाद उनके परिजनों द्वारा अपने सभी रिश्तेदार के यहां खोजबीन की गयी, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है. मालूम हो कि 10 जनवरी की रात वो अपने घर से […]

बांका. प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत गरनियां गांव से एक माह पूर्व ही एक महिला लापता हो गयी है. लापता होने के बाद उनके परिजनों द्वारा अपने सभी रिश्तेदार के यहां खोजबीन की गयी, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है. मालूम हो कि 10 जनवरी की रात वो अपने घर से निकली थी और तब से वो लापता है. उनके बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बूरा हाल है. उनके पिता कालीचरण ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी की शादी शंभुगंज प्रखंड के मिर्जापुर असौता गांव के राजेश कुमार सिंह के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी. करीब छह माह से वो अपने मायके में रह रही थी. हालांकि वो दिमाग से थोड़ा विक्षिप्त है. उनके पिता ने बताया कि लापता होने के एक सप्ताह बाद थाना में इसकी सूचना दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >