फोटो: 16 बांका-1: सम्मेलन स्थल -सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर की तसवीर – नये सत्र के शैक्षणिक पंचांग की तैयारी पर होगा गहन मंथन प्रतिनिधि, बांका विद्या भारती संस्थान के अंतर्गत दक्षिण बिहार प्रांत के करीब 300 प्रधानाचार्य का तीन दिवसीय सम्मेलन चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर में होना है. सम्मेलन में मुख्य रुप से विगत सत्र 2013-14 के क्रिया कलाप की समीक्षा के साथ आगामी सत्र 2015-16 की भावी योजनाओं पर विस्तृत विचार विमर्श होना है. इस आशय की जानकारी देते हुए विद्या मंदिर जगतपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भावी योजनाओं में मुख्य तौर पर शैक्षणिक पंचांग की तैयारी होगी. सम्मेलन में शिरकत करने वाले विविध क्षेत्रों के प्रधानाचार्य पठन-पाठन स्तर, बालकों के बौद्धिक, नैतिक, शारीरिक, मानसिक व विभिन्न प्रकार के कौशलात्मक विकास के मद्देनजर अपनी राय व्यक्त करेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने में विद्या मंदिर, शिशु वाटिका विजयनगर व शिशु मंदिर करहरिया की शिक्षक-शिक्षिका लगातार परिश्रम कर रहे हैं. सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रधानाचार्य सम्मेलन में मुख्य आकर्षण 23 फरवरी को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आगत अतिथियों के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होनी है. कार्यक्रम समापन के मौके पर भागलपुर विभाग के अंतर्गत बांका व भागलपुर जिला के सभी संकुल से चुनिंदा कलाकारों द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है.
प्रधानाचार्य सम्मेलन में तैयार होगा नया पंचांग
फोटो: 16 बांका-1: सम्मेलन स्थल -सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर की तसवीर – नये सत्र के शैक्षणिक पंचांग की तैयारी पर होगा गहन मंथन प्रतिनिधि, बांका विद्या भारती संस्थान के अंतर्गत दक्षिण बिहार प्रांत के करीब 300 प्रधानाचार्य का तीन दिवसीय सम्मेलन चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर में होना है. सम्मेलन में मुख्य रुप से […]
