संवर्द्धन कोर्स में शिक्षक पढ़ रहे हैं पाठ

बांका: बाराहाट प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर उच्च विद्यालय में रजौन, धोरैया, बौंसी एवं बाराहाट प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को इग्नू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण वैसे शिक्षकों को दिया जा रहा है जो अप्रशिक्षित हैं. एनसीटीई के आदेश के आलोक में सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित होना अनिवार्य है.इसी क्रम में 20 दिसंबर […]

बांका: बाराहाट प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर उच्च विद्यालय में रजौन, धोरैया, बौंसी एवं बाराहाट प्रखंड के नियोजित शिक्षकों को इग्नू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण वैसे शिक्षकों को दिया जा रहा है जो अप्रशिक्षित हैं. एनसीटीई के आदेश के आलोक में सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित होना अनिवार्य है.इसी क्रम में 20 दिसंबर 2014 से आरंभ संवर्द्धन कोर्स संचालित हो रहा है जो आगामी 15 अप्रैल तक चलेगा. सप्ताह में दो दिन शनिवार एवं रविवार को शिक्षक अपना पाठ पढ़ रहे हैं. मास्टर ट्रेनर राजेश्वर राम ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 340 शिक्षक संवर्द्धन पाठयक्रम का पाठ पढ़ रहे हैं. मो अब्दुल, राजकिशोर शुक्ला सहित अन्य प्रशिक्षित शिक्षक मास्ट्रर ट्रेनर के रुप में शामिल हैं.रिपोर्ट : मुकेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >