अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के धीमड़ा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गये. रविवार की अहले सुबह मो समीद , मो नजीम, मो मोमूना सभी सोये थे. इसी दौरान करीब तीन बजे आग की लपटें तेज हो गयीं, तब उन्हें आग लगने का पता चला और सभी परिवार के साथ भाग कर घर से बाहर निकले और हो हल्ला करने लगे. गांव वालों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किया, तब तक तीनों घर के सारे सामान जल कर राख हो गया थे. इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी सीओ व बीडीओ को दी गयी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे. वारंटी गिरफ्तार अमरपुर. थाना क्षेत्र से एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार रामचंद्रपुर ईटहरी गांव के विस दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था.
आग लगने से तीन घर जल कर राख
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के धीमड़ा गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गये. रविवार की अहले सुबह मो समीद , मो नजीम, मो मोमूना सभी सोये थे. इसी दौरान करीब तीन बजे आग की लपटें तेज हो गयीं, तब उन्हें आग लगने का पता चला और सभी […]
