बिजली चोरी के आरोप में दस पर प्राथमिकी

कटोरिया. सुईया बाजार में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर अवैध ढंग से बिजली जलाने के आरोप में दस व्यवसायियों को पकड़ा गया. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें सुईया बाजार के सदानंद दास पिता अयोध्या दास पर बकाया एवं जुर्माने को मिलाकर […]

कटोरिया. सुईया बाजार में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर अवैध ढंग से बिजली जलाने के आरोप में दस व्यवसायियों को पकड़ा गया. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें सुईया बाजार के सदानंद दास पिता अयोध्या दास पर बकाया एवं जुर्माने को मिलाकर 50114 , विष्णु चौधरी पिता चतर्गुन चौधरी पर 43615, बालमुकुंद दास पिता तिलकधारी दास पर 32518, अरविंद यादव पिता नुनेश्वर यादव पर 11740, हारो यादव पिता श्याम यादव पर 14329, दानी दास पिता कल्लर दास पर 15568, मनोज चौधरी पिता सत्य नारायण चौधरी पर 20776, रंजीत भगत पिता सीताराम भगत पर 11740, शंकर चौधरी पिता लक्ष्मण चौधरी पर 17525 एवं खलील मिया पिता एतवारी मिया पर 14756 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता ने बताया कि ये लोग बिजली पोल में टोका लगाकर चोरी से बिजली जला रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >