दुकानदार खरीदते हैं जविप्र का अनाज

बांका. जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा वितरित खाद्यान्न की कालाबाजारी से लोग अवगत हैं. प्रशासन समय समय पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी भी करती है इसके बावजूद भी इस पर रोक नहीं लग पा रहा है. शहर के विजयनगर मुहल्ले में महादेव स्थान रोड में कुछ किराना दुकानदार आसपास के गांव के […]

बांका. जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा वितरित खाद्यान्न की कालाबाजारी से लोग अवगत हैं. प्रशासन समय समय पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी भी करती है इसके बावजूद भी इस पर रोक नहीं लग पा रहा है. शहर के विजयनगर मुहल्ले में महादेव स्थान रोड में कुछ किराना दुकानदार आसपास के गांव के पीडीएस उपभोक्ताओं द्वारा उठाव किये गये खाद्यान्न को खरीदते हैं. जिसे एकत्रित कर विजयनगर के दुकानदार को 8-10 रुपया प्रति किलो में बेचा जाता है. दुकानदार को दिन के उजाले में अपने फुट कर विक्रेता से अनाज की बोरी में 20 से 25 किलो व इससे कुछ छोटे पैकेट में अनाज उपलब्ध हो जाता है. जिसे जमा करने पर रात के अंधेरे में इन मालों का खेप शहर के बाहर भेज दिया जाता है. अनाज की खरीद -बिक्री में डीलरों की भी भूमिका अहम है जो खाद्यान्नों के उठाव से लेकर बिक्री कर पर्दे के पीछे का खेल करते हैं. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी दुकानदार पर समुचित कार्रवाई की जायेगी. क्विज में सम्मानित हुए छात्र बांका. शहर के केआर मिशन प्रांगण में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ग एक से पांच तक के कुल छह छात्रों को प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर निदेशिका शबनम कुमारी, प्राचार्य हरिमोहन पंडित, सभी शिक्षक, शिक्षिका, स्थानीय अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >