जयपुर. ओपी क्षेत्र के कुरूमाटांड़ गांव में बुधवार को तिलकामांझी जयंती समारोह पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया. इसमें कुसुमडीह टीम को पहला पुरस्कार 6000 रुपये, दूसरे स्थान पर नकटी टीम को 5000 , तीसरा टीम चकरीबगान को 4000 रुपये से पुरस्कृत किया गया. इधर आदिवासियों की भीड़ दिन से लेकर देर शाम तक लगी रही. कुरूमटांड़ गांव में लगभग 10 वर्ष पूर्व से तिलकामांझी के नाम पर मेला लगाया जा रहा है. इसमें क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों द्वारा सहयोग किया जाता है. इस समारोह में मेला अध्यक्ष शिव लाल टुडू, सचिव प्रदीप मुर्मू, दिलीप टुडू, सदस्य राजेश हांसदा, चुनी लाल टुडू सहित अन्य शामिल थे.
जयंती समारोह पर टूर्नामेंट का समापन
जयपुर. ओपी क्षेत्र के कुरूमाटांड़ गांव में बुधवार को तिलकामांझी जयंती समारोह पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया. इसमें कुसुमडीह टीम को पहला पुरस्कार 6000 रुपये, दूसरे स्थान पर नकटी टीम को 5000 , तीसरा टीम चकरीबगान को 4000 रुपये से पुरस्कृत किया गया. इधर आदिवासियों की भीड़ दिन से लेकर देर […]
