राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के जिला अध्यक्ष बने: ई निर्मल

अमरपुर. राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के बांका जिला का अध्यक्ष ई निर्मल कुमार को मनोनीत किया गया. पार्टी के बिहार प्रांतीय अध्यक्ष सह वर्तमान विधायक सूरज नंदन कुशवाहा ने ई निर्मल कुमार को बांका जिला का अध्यक्ष मनोनीत कर जिला स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही है. साथ ही चंद्र गुप्त मौर्य […]

अमरपुर. राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के बांका जिला का अध्यक्ष ई निर्मल कुमार को मनोनीत किया गया. पार्टी के बिहार प्रांतीय अध्यक्ष सह वर्तमान विधायक सूरज नंदन कुशवाहा ने ई निर्मल कुमार को बांका जिला का अध्यक्ष मनोनीत कर जिला स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही है. साथ ही चंद्र गुप्त मौर्य के सपने का बिहार बनाने का संकल्प लिया गया. ई निर्मल को इस पद पर मनोनयन को लेकर राज्य स्तरीय पदाधिकारी श्रीधर मंडल, राजेंद्र मंडल, पप्पू कापरी, महेंद्र मंडल, माधव किशोर मंडल, हरि किशोर मंडल बधाई देते हुए विधायक सूरज नंदन कुशवाहा, श्रीधर मंडल, रत्नेश कुशवाहा का धन्यवाद ज्ञापन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >