पति व ससुर पर मामला दर्ज

मामला महिला का बच्चे के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या काबांका. थाना क्षेत्र के हिरण खोरी गांव में रविवार को गर्भवती महिला व उसके दो वर्षीय मासूम बच्चे का कुएं से शव मिलने पर सोमवार को उसके पिता कैलू टूडु ने मृत महिला के पति व उसके ससुर पर हत्या का मामला दर्ज कराया. […]

मामला महिला का बच्चे के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या काबांका. थाना क्षेत्र के हिरण खोरी गांव में रविवार को गर्भवती महिला व उसके दो वर्षीय मासूम बच्चे का कुएं से शव मिलने पर सोमवार को उसके पिता कैलू टूडु ने मृत महिला के पति व उसके ससुर पर हत्या का मामला दर्ज कराया. प्राथमिकी में दोनों की हत्या की बात कही गयी है. मालूम हो कि शिवलाल बेसरा शिकार खेलने के लिए रविवार की सुबह जंगल निकला था. घर पर 35 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी अपने दो वर्षीय मनीष बेसरा के साथ थी. कुछ समय के बाद कुएं के समीप गेहूं का खेत देखने के लिए गांव के लोग गये, जहां बच्चे के साथ उक्त महिला का शव कुएं में उपला रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >