प्रधान डाक घर हुआ कोर बैंकिंग सेवा से लैश

फोटो : 9 बांका 23, 24 : केक काट कर उदघाटन करते डाक अधीक्षक, व गुब्बारा से सजा डाकघर बांका. प्रधान डाकघर सोमवार को कोर बैंकिंग सेवा से लैस हो गया. अब यहां के उपभोक्ताओं को एक शहर से दूसरे शहर में पैसे भेजने में आसानी होगी. उद्घाटन भागलपुर के डाक अधीक्षक डीके झा ने […]

फोटो : 9 बांका 23, 24 : केक काट कर उदघाटन करते डाक अधीक्षक, व गुब्बारा से सजा डाकघर बांका. प्रधान डाकघर सोमवार को कोर बैंकिंग सेवा से लैस हो गया. अब यहां के उपभोक्ताओं को एक शहर से दूसरे शहर में पैसे भेजने में आसानी होगी. उद्घाटन भागलपुर के डाक अधीक्षक डीके झा ने किया. कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने के साथ ग्राहकों का खाता नंबर दस अंकों का हो गया. पूरे जिले में करीब दस लाख से ज्यादा खाते हैं, जो आज से कोर बैंकिंग सेवा से जुड़ गये. इस दौरान सभी बीओ एवं एसओ के कर्मियों को डाक अधीक्षक ने जानकारी दी. तकनीकी खामियों के बारे में डिविजनल सिस्टम एडमीन राजेश पोद्दार ने जानकारी दी. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक एमपी दास, सिस्टम एडमिन भागलपुर शैलेश कुमार, मो जुनैद, नीरज कुमार, बांका सिस्टम एडमीन राजेश कुमार और अमित कुमार, अखिल भारतीय इडी संघ के सचिव अमरनाथ कुमार उपस्थित थे. बम फटने से दो महिलाएं घायल बांका. थाना क्षेत्र के कौकरीतरी गांव के बालेश्वर यादव ने टाउन थाने में बम फटने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. गांव की अंजू देवी व बिजली देवी पत्ता चुनने के लिए लकड़कोला जंगल गयी थीं. इसी दौरान पत्ते के अंदर रखा बम फट गया. इसमें दोनों महिलाएं घायल हो गयीं. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >