763 इंदिरा आवास अपूर्ण, कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

बाराहाट:प्रखंड क्षेत्र के गावों में ऐसे इंदिरा आवास लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी, जिन्होंने अब तक सरकारी राशि का उपयोग आवास बनाने में नहीं की है. प्रखंड कार्यालय के मुताबिक प्रखंड की कुल पंद्रह पंचायतों में 352 इंदिरा आवास के लाभुकों ने सरकारी राशि की निकासी करने के बावजूद अब तक आवास नहीं बनाया […]

बाराहाट:प्रखंड क्षेत्र के गावों में ऐसे इंदिरा आवास लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी, जिन्होंने अब तक सरकारी राशि का उपयोग आवास बनाने में नहीं की है. प्रखंड कार्यालय के मुताबिक प्रखंड की कुल पंद्रह पंचायतों में 352 इंदिरा आवास के लाभुकों ने सरकारी राशि की निकासी करने के बावजूद अब तक आवास नहीं बनाया है.

बीडीओ इरफान अकबर के मुताबिक पिछले दिनों विभाग इनके खिलाफ लाल वारंट जारी कर चुका है. फिर भी नहीं इन पर कोई असर नहीं है. ऐसे लाभुकों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द प्राथमिकी के आदेश दिये गये हैं. वहीं क्षेत्र के कुल 763 अपूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों से अतिशीघ्र कार्य पूरा करने को कहा गया है. पंचायत वार कार्रवाई करने के लिए सूची स्थानीय थाने को सौंपी जा चुकी है.

कहां-कहां कितना काम : इसके तहत खड़िहारा पंचायत में 145 अपूर्ण, जबकि 84 लाभुक ने कोई काम नहीं किया. खड़हरा में 22 अपूर्ण, 42 ने कोई कार्य नहीं किया. पंजवारा में 79 अपूर्ण, 40 ने कोई कार्य नहीं किया. मिरजापुर में 126 अपूर्ण, 15 ने कोई कार्य नहीं किया. नारायणपुर एवं लौढ़िया खुर्द पंचायत में क्रमश: 49 और 29 अपूर्ण, जबकि 17 और नौ लोगों ने कार्य नहीं कराया. गोड़धावर, बभनगामा एवं सवलपुर पंचायत में क्रमश: 42, 24 व 45 लाभुकों ने कार्य अधूरा किया है, जबकि 12, 10 व 15 लाभुकों ने आवास की राशि खर्च नहीं की है. पथरा, औरिया, महुआ, सोनडीहा दक्षिणी व सोनडीहा उत्तरी के क्रमश: 46, 39, 35 व 46 लाभुकों ने आवास का काम आधा किया है, जबकि 24, 24, 18, 16 व 26 लाभुकों ने आवास नहीं बनाया है. संबंधित सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >