प्रभात इंपैक्ट:अस्पताल का चापाकल बना

फोटो : 5 बांका 2 : अस्पताल परिसर में खराब चापाकल से निकलता पानी को लेती महिला प्रतिनिधि बाराहाट:आखिरकार प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल प्रबंधन की नींद टूटी और अस्पताल परिसर में खराब पड़े चापाकल को ठीक कराया गया. नल के ठीक होने से अस्पताल के मरीजों व परिसर स्थित दुकानदारों ने राहत की सांस ली […]

फोटो : 5 बांका 2 : अस्पताल परिसर में खराब चापाकल से निकलता पानी को लेती महिला प्रतिनिधि बाराहाट:आखिरकार प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल प्रबंधन की नींद टूटी और अस्पताल परिसर में खराब पड़े चापाकल को ठीक कराया गया. नल के ठीक होने से अस्पताल के मरीजों व परिसर स्थित दुकानदारों ने राहत की सांस ली है. ज्ञात हो की अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी चापाकल खराब पड़ा था, जिससे मरीजों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी. प्रभात खबर ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद नल को ठीक कराया गया. हालांकि अस्पताल में लगे पानी के अन्य उपकरण अभी तक खराब पड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >