आज से शिविर में किसानों को सिंचाई करने के लिए दिये जायेंगे कनेक्शन

प्रतिनिधि, बांकाकिसानों को खेत की खिंचाई करने के लिए बिजली विभाग द्वारा नये कनेक्शन आज से दी जायेगी. इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा. उक्त जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर छह से 10 फरवरी तक लगाया जायेगा. जिसमें सिंचाई करने […]

प्रतिनिधि, बांकाकिसानों को खेत की खिंचाई करने के लिए बिजली विभाग द्वारा नये कनेक्शन आज से दी जायेगी. इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा. उक्त जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने दी. उन्होंने बताया कि शिविर छह से 10 फरवरी तक लगाया जायेगा. जिसमें सिंचाई करने के लिए किसानों को नये कनेक्शन दिया जायेगा. कनेक्शन लेने के लिए किसानों को जमीन के कागजात, पहचान पत्र, फोटो युक्त फॉर्म के साथ शिविर में जमा करना होगा. नये कनेक्शन के लिए किसानों को शिविर में राशि जाम नहीं करना होगा. यह शिविर बांका के बिजली कार्यालय, बौंसी, रजौन, कटोरिया, अमरपुर, शंभुगंज में निर्धारित की गयी है, जहां किसानों का आवेदन आज से 10 फरवरी तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि इस शिविर में अगर कोई राशि देते है तो बिजली कार्यालय में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >