विद्यालय का शौचालय किसी काम का नहीं

जयपुर: जयपुर ओपी क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कानीबेल में शौचालय की बदतर स्थिति है. इस विद्यालय में करीब 300 छात्र- छात्रा पढ़ाई करते हैं. इसके बावजूद इस विद्यालय के शौचालय की स्थिति अच्छी नहीं है. इसके लिए विद्यार्थी को शौच के लिए खुले मैदान में जाना पड़ता है. वहीं इस संबंध में विद्यालय के […]

जयपुर: जयपुर ओपी क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कानीबेल में शौचालय की बदतर स्थिति है. इस विद्यालय में करीब 300 छात्र- छात्रा पढ़ाई करते हैं. इसके बावजूद इस विद्यालय के शौचालय की स्थिति अच्छी नहीं है. इसके लिए विद्यार्थी को शौच के लिए खुले मैदान में जाना पड़ता है. वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए विभाग को लिखा गया है.2. वाहन चेकिंग चलाया गयाजयपुर: जयपुर ओपी क्षेत्र के झारखंड सीमा पर बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के क्रम में वाहनों का कागजात, हेलमेट, लाइसेंस से संबंधित अन्य कागजात को भी देखा गया. इस अभियान में निरीक्षक विजय कुमार शर्मा व सैप जवान तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >