जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड्डी गांव में पुराने जमीन विवाद के कारण चचेरे भाइयों में बुधवार को एक बार फिर खूनी जंग होने से बच गया. जानकारी हो कि नगड्डी गांव के जगदीश पंजियारा व महेंद्र पंजियारा के बीच बुधवार को विवाद शुरू हुआ था. इस बीच दोनों तरफ से गोलियां भी चली थी. […]

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड्डी गांव में पुराने जमीन विवाद के कारण चचेरे भाइयों में बुधवार को एक बार फिर खूनी जंग होने से बच गया. जानकारी हो कि नगड्डी गांव के जगदीश पंजियारा व महेंद्र पंजियारा के बीच बुधवार को विवाद शुरू हुआ था. इस बीच दोनों तरफ से गोलियां भी चली थी. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरज कुमार सैप बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. गांव पहुंचे ही मामला शांत हो गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी थी. पुलिस को देख जगदीश पंजियारा व उनके पुत्र घर छोड़ कर फरार हो गये. इस बीच महेद्र पंजियारा ने थाने में आवेदन देकर जगदीश पंजियारा के अलावे उनके पुत्रों को अभियुक्त बनाया है. थाना प्रभारी ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. दुकान से चोरी फुल्लीडुमर : बांका थाना अंतर्गत लिखनी कोझी हटिया के पास सड़क किनारे स्थित दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में रखा सारा सामान चुरा लिया. इस बात की जानकारी दुकानदार ने बांका थाना को दी. ग्रामीणों ने बताया कि बांका थाना की पुलिस कभी भी रात्रि गश्ती करने नहीं आती है. जब किसी प्रकार की घटना होती है तो पुलिस पदाधिकारी बल के साथ आकर खानापूर्ति कर चली जाती है. अगलगी में संपत्ति राखफुल्लीडुमर : खेसर पंचायत के घियाही ग्राम में मंगलवार की रात मेघानंद यादव के घर में आग लग जाने से घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया. सुबह इसकी जानकारी पाते ही मुखिया पति चुनचुन पंडित घटना स्थल पर गये और अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास, अंचलाधिकारी को इसकी जानकारी दी. जानकारी हो कि मेघानंद यादव के पिता का भी एक रोज पहले निधन हो गया है. इस बूरी परिस्थिति में लोगों ने धैर्य से रहने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >