फसल चराने के विवाद में युवक के साथ मारपीट, मौत

प्रतिनिधि, बाराहाटफसल चराने के विवाद ने इतना तुल पकड़ा की एक युवक को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. मामला थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव का है. यहां नरसिंह मंडल के खेत में गांव के हलधर मंडल की बकरी फसल को बरबाद कर रही थी. इसका विरोध करने पर युवक को लोहे के रड […]

प्रतिनिधि, बाराहाटफसल चराने के विवाद ने इतना तुल पकड़ा की एक युवक को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. मामला थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव का है. यहां नरसिंह मंडल के खेत में गांव के हलधर मंडल की बकरी फसल को बरबाद कर रही थी. इसका विरोध करने पर युवक को लोहे के रड व लाठी से पीट कर घायल कर दिया गया. मारपीट के क्रम में लोहे के रड की चोट नरसिंह मंडल के सिर पर लगी. इसके बाद परिजन उसे लेकर बाराहाट अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस बीच थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. मामले को लेकर मृतक की पत्नी रेखा देवी ने लिखित आवेदन देकर पप्पू मंडल, हलधर मंडल व डेजी देवी के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >