बिना हेलमेट के वाहन चलानेवालों से वसूला गया जुर्माना

फोटो 4 बांका : 13 वाहन की जांच करते प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय गेट पर बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा अभियान चला कर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गयी. इसमें डीटीओ मुकेश प्रसाद व एमवीआइ विनोद कुमार शामिल थे. समाहरणालयकर्मी, पुलिसकर्मी व शिक्षा विभाग के कर्मी के वाहनों की चेकिंग की गयी. जिनके पास हेलमेट नहीं थे […]

फोटो 4 बांका : 13 वाहन की जांच करते प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय गेट पर बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा अभियान चला कर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की गयी. इसमें डीटीओ मुकेश प्रसाद व एमवीआइ विनोद कुमार शामिल थे. समाहरणालयकर्मी, पुलिसकर्मी व शिक्षा विभाग के कर्मी के वाहनों की चेकिंग की गयी. जिनके पास हेलमेट नहीं थे उनसे 100 रुपये जुर्माना वसूली की गयी. मौके पर सात हजार जुर्माना के तौर पर वसूली गयी. इस संबंध में एमवीआइ व डीटीओ ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व में ही समाहरणालय परिसर में हेलमेट लगा कर दोपहिया वाहन चलाने के लिए सभी सरकारी कर्मी को शपथ दिलायी गयी. बावजूद इसके द्वारा अनुपालन नहीं किया जा रहा था. इसे प्रभावी बनाने के लिए समाहरणालय गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया. जिन कर्मी के पास हेलमेट नहीं थे उनसे 100 रुपये जुर्माना के तौर पर रसीद काट कर वसूली की गयी. यह अभियान जारी रहेगा ताकि लोग हेलमेट लगा कर वाहन चलाएं ताकि सड़क दुर्घटना में चालक को सुरक्षा मिल सके. साथ ही उन्होंने बताया कि गाड़ी के सभी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गयी. कहा कि यह अभियान शहर के विभिन्न चौक चौराहे सहित अन्य स्थानों पर चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >