स्कूली छात्रा के साथ छेड़ छाड़, छात्रा ने थाने में आवेदन देकर गांव के तीन युवक पर लगाया आरोप

बांका : शहर स्थित बालिका उच्च विद्यालय पढ़ने आ रहीं स्कूली छात्रा को रास्ते में युवक ने छेड़ा. मिली जानकारी के अनुसार अनुसार बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के रिगा गांव की अनिश कुमारी व निशा कुमारी दोनों 9 वर्ग की छात्रा है जो शहर के बालिका उच्च विद्यालय पढ़ने आ रहीं थी. इसी दौरान रास्ते […]

बांका : शहर स्थित बालिका उच्च विद्यालय पढ़ने आ रहीं स्कूली छात्रा को रास्ते में युवक ने छेड़ा. मिली जानकारी के अनुसार अनुसार बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के रिगा गांव की अनिश कुमारी व निशा कुमारी दोनों 9 वर्ग की छात्रा है जो शहर के बालिका उच्च विद्यालय पढ़ने आ रहीं थी.

इसी दौरान रास्ते में उसी गांव के तीन युवक ने पीछा करते हुए आया छात्रा जब घर से कुछ ही दूरी स्थित नहर पर पहुंचा तो तीन युवक ने मिल कर छात्रा से अभद्र व्यवहार करने लगा. दोनों छात्रा ने इसका विरोध किया तो उक्त तीनों युवक ने अपने साइकिल को छात्रा के आगे खड़ा कर आगे जाने से रोकने लगा व छेड़ छाड़ किया. उक्त छात्रा किसी तरह वहां से भाग कर टाउन थाना पहुंची जहां लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराया.

थाने में शिकायत के बाद जब छात्रा अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने परिजन को दी. परिजन ने जब तीनों युवक से इस संबंध में पूछने गया तो उक्त युवक ने गाली ग्लोज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. इस संबंध ओडी डीयूटी पर एसआई एनके सिंह ने बताया कि छात्रा द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >