जनप्रतिनिधि समेत शिकायतकर्ता की बात पर भड़के डीएम प्रतिनिधि, धोरैयामंगलवार को धोरैया में एक कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे डीएम साकेत कुमार ने सीओ संजीव कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगायी. कार्यशाला के बाद अवर सचिव व डीएम जब प्रखंड कार्यालय स्थित आंबेडकर जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किये जाने के उपरांत बाहर निकल रहे थे तभी शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी शिकायत के साथ उन्हें घेर लिया. महिला गांव के मो शमशाद ने डीएम से मालगुजारी रशीद काटने के नाम पर काफी अधिक पैसे लेने की शिकायत की. वहीं मौजूद कांग्रेस नेता सह पूर्व जिप रफीक आलम ने शिकायतकर्ता की बात का समर्थन करते हुए डीएम से रशीद काटने में 25 से 30 हजार रुपये लेने की बात कही. पूर्व जिप ने कहा कि प्रखंड में दिये गये राजस्व के लक्ष्य की प्राप्ति एक मात्र पंचायत से ही करने की स्थानीय प्रशासन की मंशा है. वहीं गौरा गांव के उपेंद्र रजक ने डीएम से जमीन की बंदोबस्ती का परवाना दिखाते हुए कहा कि अबतक उन्हें दखल-कब्जा नहीं दिलाया गया है. इस पर डीएम ने सीओ संजीव कुमार सिंह से दोनों मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए कड़ी फटकार लगायी. वहीं रिफायतपुर गांव की महेश्वरी देवी ने बीपीएल की जगह एपीएल कर दिये जाने की शिकायत डीएम से की. कहा कि उसे ना तो वृद्धावस्था पेंशन और ना ही इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है. इस पर डीएम ने बीडीओ सोनियां क ो अविलंब लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के तहत वृद्धा को सहयोग दिलाने का निर्देश दिया.
डीएम ने सीओ को लगायी फटकार, दी हिदायत
जनप्रतिनिधि समेत शिकायतकर्ता की बात पर भड़के डीएम प्रतिनिधि, धोरैयामंगलवार को धोरैया में एक कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे डीएम साकेत कुमार ने सीओ संजीव कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगायी. कार्यशाला के बाद अवर सचिव व डीएम जब प्रखंड कार्यालय स्थित आंबेडकर जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किये जाने के उपरांत बाहर निकल रहे […]
