डाटा ऑपरेटरों ने दिया धरना

बांका: कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने सोमवार को समाहरणालय गेट के समीप अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे और दिन भर धरना पर बैठे रहे. इन लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने […]

बांका: कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने सोमवार को समाहरणालय गेट के समीप अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे और दिन भर धरना पर बैठे रहे.

इन लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनी मांगों पर चर्चा की. कार्यक्रम के समर्थन में भाजपा क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इनकी मांगों जायज है सरकार इन मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द पूरा करे.

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, रोहित कुमार, देवनंदन कुमार, जयंत वाजपेयी, प्रेम कुमार, अभिनव पुनीत, आदित्य कुमार,सुमित रंजन, कुंदन कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, गोपाल कुमार, पंकज कुमार, दयानंद कापरी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. संघ द्वारा कहा गया कि धरना कार्यक्रम आज भी जारी रहेगा. इनकी मुख्य मांगें नियमावली का गठन आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करे 60 वर्ष की जॉब सुरक्षा मानदेय में प्रत्येक माह वृद्धि महिला कर्मी को नियमित महिला कर्मियों की भांति सुविधा मुहैया कराया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >