बेलहर: प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया मोड़ स्थित अन्नपूर्णा धर्मशाला में रविवार को नवनिर्माण एकता संघ की बैठक सुकदेव बासुकी की अध्यक्षता में हुई. इसमें आदिवासी जाति के सुदूर देहाती ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागृत करने पर चर्चा की गयी. इस क्रम में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज से हमेशा से राजनीतिक पार्टी केवल चुनाव के समय फायदे के लिए झूठा आश्वासन देकर वोट लेते हैं. चुनाव के बाद कोई पूछने तक नहीं आता. इसके लिए अपने आप में जागरूकता ला कर एक संगठन के माध्यम से अपने अधिकारों के लड़ाई के लिए समय आ गया है. साथ ही सुकदेव बासुकी ने बताया अब हमलोगों को किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं पड़ना है. इस मौके पर सूरज हांसदा, विजय हांसदा, विनोद हांसदा, गणेश मुर्मू आशिष हेम्ब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.एसडीओ ने किया निरीक्षक बेलहर: प्रखंड अंतर्गत साहबगंज में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित ने खाद दुकान का औचक निरीक्षण किया. मालूम हो कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में खाद की किल्लत चल रही है. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गोदाम की जांच की. जांच के दौरान एक भी खाद की बोरी नहीं मिली. वहीं दुकानदार शंकर भगत ने बताया कि चार-पांच बोरी खाद थी, जो कि कब की बिक्री हो चुकी है. खाद अभी नहीं आ रही है. वहीं एसडीओ शिव कुमार पंडित ने जांच में क्रय-विक्रय से संबंधित लाइसेंस जैसे अन्य कागजात की जांच की. इस मौके पर बीडीओ चीरंजीवी पांडेय, किसान सलाहकार प्रफुल्ल पंडित उपस्थित थे.
जागरूकता को लेकर आदिवासी समाज की बैठक
बेलहर: प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया मोड़ स्थित अन्नपूर्णा धर्मशाला में रविवार को नवनिर्माण एकता संघ की बैठक सुकदेव बासुकी की अध्यक्षता में हुई. इसमें आदिवासी जाति के सुदूर देहाती ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागृत करने पर चर्चा की गयी. इस क्रम में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज से हमेशा से राजनीतिक पार्टी केवल चुनाव के […]
