मामले की सुनवाई फरवरी में

बांका. जिला अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा जिला अनुदेशक संघ की बैठक शनिवार को शहर स्थित पुरानी ठाकुर बाड़ी के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने की. श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय में हमारा मामला एक नंबर में आ चुका […]

बांका. जिला अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा जिला अनुदेशक संघ की बैठक शनिवार को शहर स्थित पुरानी ठाकुर बाड़ी के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने की. श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय में हमारा मामला एक नंबर में आ चुका है. इसकी सुनवाई दैनिक चल रही है. संभवत: दो फरवरी को पूर्ण हो जायेगी और हमें न्याय प्राप्त मिलेगा सहित अन्य बिंदु पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर अंजनी कुमार मिश्र, महेश प्रसाद सिंह, श्रीधर यादव, मीना देवी, कपिल देव यादव, गणेश किस्कू, सुरेश टुडू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >