जयपुर में सेंट्रो कार से 288 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

जयपुर में सेंट्रो कार से 288 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

कटोरिया-जयपुर. एसपी डा सत्यप्रकाश व एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के संयुक्त निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरूद्ध चलाये गये अलग-अलग अभियान में कटोरिया व जयपुर पुलिस को सफलता मिली है. कटोरिया बाजार के बेलौनी रोड में 13 लीटर अवैध देसी शराब समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. जबकि जयपुर थाना की पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक सेंट्रो कार से 288 बोतल अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की. हालांकि कारोबारी कार छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. कटोरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौनी रोड में कारोबारी पंकज पासी को 13 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कटोरिया थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने गश्ती के दौरान जमदाहा-जयपुर मुख्य पर जयपुर उच्च विद्यालय के मैदान के समीप से एक सेंट्रो कार को जब्त किया. जिसकी तलाशी लेने पर उससे 12 पेटी यानि कुल 288 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ. इस कार्रवाई में जयपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ओमप्रकाश राम सहित पुलिस जवान शामिल थे. इस मामले में जयपुर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नही�� किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >