पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बांका. जिले के सभी माध्यमिक अंगरेजी शिक्षकों हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हो रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, डीपीओ साक्षरता शैयद अब्दुल मजीत और कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज अहमद शम्सी करेंगे. जिला स्तर पर चलने वाले इस कार्यक्रम के संचालक डिस्ट्रक्टि लेवल ट्रेनर होंगे. इसमें राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के […]

बांका. जिले के सभी माध्यमिक अंगरेजी शिक्षकों हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हो रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, डीपीओ साक्षरता शैयद अब्दुल मजीत और कार्यक्रम पदाधिकारी फैयाज अहमद शम्सी करेंगे. जिला स्तर पर चलने वाले इस कार्यक्रम के संचालक डिस्ट्रक्टि लेवल ट्रेनर होंगे. इसमें राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार चौधरी, उच्च विद्यालय चांदन के सहायक शिक्षक दीन बंधु, उच्च विद्यालय सलेमपुर के सहायक शिक्षक आनंद सागर सहित अन्य शामिल है. ब्रिटिश काउंसिल एवं बीएमएसपी द्वारा प्रायोजित ब्लिश अंग्रेजी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के सभी जिले में कार्यरत अंगरेजी शिक्षक / शिक्षकाओं को लेंग्वेज स्किल प्रदान करना है. इस कार्यक्रम का प्रथम चरण ब्लॉक ए की ट्रेनिंग है जिसमें बांका जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित होंगे. आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ट्रेनर प्रमोद कुमार चौधरी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >