पंजवारा ( बांका ) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट पंजवारा पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान पंजवारा चेकपोस्ट पर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक टोटो वाहन से 22.125 लीटर शराब जब्त किया है. मौके से पुलिस ने बेलहर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी टोटो चालक सह तस्कर राहुल कुमार (22), पिता संजीव साह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, टोटो के चेसिस नंबर MD9VEVJB23D148406 से 750 एमएल की 7 बोतल तथा 375 एमएल की 45 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
BANKA पुलिस ने पंजवारा चेकपोस्ट से 22 लीटर शराब की बरामद, टोटो चालक गिरफ्तार
बुधवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान पंजवारा चेकपोस्ट पर से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक टोटो वाहन से 22.125 लीटर शराब जब्त की है.
