परिणय सूत्र में बंधे पैक्स अध्यक्ष

कटोरिया . चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारणे पैक्स से दुबारा निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु वर्णवाल पिता अर्जुन वर्णवाल ग्राम लालपुर सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गये. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ को साक्षी मान कर चांदन निवासी रामदेव वर्णवाल की पुत्री नीति कुमारी के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ जीने-मरने का संकल्प लिया. इस […]

कटोरिया . चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारणे पैक्स से दुबारा निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु वर्णवाल पिता अर्जुन वर्णवाल ग्राम लालपुर सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गये. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ को साक्षी मान कर चांदन निवासी रामदेव वर्णवाल की पुत्री नीति कुमारी के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ जीने-मरने का संकल्प लिया. इस वैवाहिक बेला में कटोरिया व चांदन के कई पैक्स अध्यक्षों के अलावा भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. जिसमें पैक्स अध्यक्ष सुरेश मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदीप वर्णवाल, महेंद्र साह, जयप्रकाश वर्णवाल, अवध वर्णवाल, दिलीप यादव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आरपी उड, डा प्रहलाद शर्मा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >