धोरैया . आगामी चार दिसंबर को केंद्र सरकार के विरुद्ध पटना में होने वाले महाधरना कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. रविवार को पारोहाट महादेवा स्थान परिसर में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष खगेशचंद्र राय द्वारा महाधरना की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि तीन दिसंबर को धोरैया से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता बस से पटना के लिये रवाना होगें. प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलने व जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता पाने वाली केन्द्र सरकार के खिलाफ महाधरना का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें धोरैया के कार्यकर्ता भी शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करेंगे. मौके पर बैठक में निशिकांत रजक, लुकमान अंसारी, अरूण कुमार यादव, मो. अनवर, शालीग्राम राय, पंकज सिंह, राजेश राय, सोमेश्वर राय, नरेश राय, कैलाश मंडल, मनोज राय, पंकज राय, धौली मांझी, रघूनाथ राय, छोटेलाल यादव, अभयकांत सिंह, चुनचुन दास, छेदी दास सहित अन्य उपस्थित थे.
धरना की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
धोरैया . आगामी चार दिसंबर को केंद्र सरकार के विरुद्ध पटना में होने वाले महाधरना कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. रविवार को पारोहाट महादेवा स्थान परिसर में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष खगेशचंद्र राय द्वारा महाधरना की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया. […]
