करझौंसा की टीम ने ढोंढरी को 101 रनों से हराया

कटोरिया . सम्राट क्रिकेट क्लब बलियामहरा के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. इसमें करझौंसा टीम बनाम ढोंढरी टीम मैच खेला गया. करझौंसा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन देते हुए ढोंढरी की टीम को 101 रनों से हरा कर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया. टॉस […]

कटोरिया . सम्राट क्रिकेट क्लब बलियामहरा के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. इसमें करझौंसा टीम बनाम ढोंढरी टीम मैच खेला गया. करझौंसा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन देते हुए ढोंढरी की टीम को 101 रनों से हरा कर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए करझौंसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए ढोंढरी की टीम ने अंतिम ओवर में 111 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ दि मैच का खिताब करझौंसा टीम के मनीष कुमार को दिया गया. उसने 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर 30 रनों का सहयोग भी किया. 20 अक्टूबर को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था. मैच के समापन के बाद आयोजक मो इजराइल अंसारी व मो सलीम सहित अन्य अतिथियों द्वारा विजेता करझौंसा टीम के कप्तान शशिशंकर व उपविजेता ढोंढरी टीम के कप्तान रामदेव को कप देकर सम्मानित किया. करझौंसा टीम के विजयी होने में कोच भवेश कुमार ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >