बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक

चांदन : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में शुक्रवार को बीडीओ श्याम कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. जिसमें खराब फोटो, दोहरी प्रवृष्टि आदि वाले नामों को सूची से हटाने के साथ-साथ नये मतदाताओं का […]

चांदन : प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में शुक्रवार को बीडीओ श्याम कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. जिसमें खराब फोटो, दोहरी प्रवृष्टि आदि वाले नामों को सूची से हटाने के साथ-साथ नये मतदाताओं का नाम जोड़ने से संबंधित भी कई महत्वपूर्ण बातों को बताया गया. बीडीओ ने बताया कि गत 23 नवंबर को चलाये गये विशेष अभियान में चार बीएलओ अनुपस्थित पाये गये थे. उक्त चारों बीएलओ का वेतन अगले आदेश तक बंद करने हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखा गया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी भी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >