मतदाता सूची से हटाये गये दोहरी प्रवृष्टि वाले नाम

फोटो है : फोटो संख्या 28 बीएएन 64 कार्य का निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, कटोरियासंक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर बीएलओ द्वारा डी-डुब्लीकेशन का कार्य पूरा कराया गया. इस क्रम में मतदाता सूची में दोहरी प्रवृष्टि वाले नामों को हटाने के लिए प्रपत्र सात भरा गया. बीएलओ द्वारा […]

फोटो है : फोटो संख्या 28 बीएएन 64 कार्य का निरीक्षण करते बीडीओप्रतिनिधि, कटोरियासंक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर बीएलओ द्वारा डी-डुब्लीकेशन का कार्य पूरा कराया गया. इस क्रम में मतदाता सूची में दोहरी प्रवृष्टि वाले नामों को हटाने के लिए प्रपत्र सात भरा गया. बीएलओ द्वारा जमा किये गये चेक लिस्ट को जिला मुख्यालय भेजा जायेगा. इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में दो जगहों पर नाम रहने वाले मतदाता का नाम या मृत मतदाता का नाम सूची से हटाने हेतु प्रपत्र सात भरा गया. सुधार हेतु प्रपत्र आठ भरे गये. शुक्रवार को इस कार्य का निरीक्षण बीडीओ रामपुकार यादव व चुनाव कर्मी संजीत कुमार द्वारा किया गया. इस मौके पर बीएलओ राजीव कुमार, मनोज कुमार यादव, मनीष कुमार चौधरी, दीपक कुमार, शंभु दास, नीतेश कुमार, दयानंद मंडल, शषिभूषण पंडित, राजीव पांडेय, अमित कुमार, रमेश प्रसाद साह, पवन कुमार, हीरालाल सोना, सोनालाल मरांडी, हीरालाल दास आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि गत 23 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा लोगों से नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नाम व पता में सुधार हेतु अलग-अलग प्रपत्र जमा लिये गये थे. फोटो युक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पिछले एक नवंबर से शुरू है, जो एक दिसंबर तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >