विजेताओ को किया गया पुरस्कृत

फोटो: 27 बांका 11: विजयी प्रतिभागी के साथ उत्पाद अधीक्षक व अन्य बांका . मद्य निषेध दिवस के मौके पर शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बच्चों ने अपने रंगों […]

फोटो: 27 बांका 11: विजयी प्रतिभागी के साथ उत्पाद अधीक्षक व अन्य बांका . मद्य निषेध दिवस के मौके पर शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बच्चों ने अपने रंगों और लेखनी से शराब और उससे बचने के जो राह दिखाये वो काबिले तारीफ है. मौके पर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक समरजीत सिंह व कर्मी मधुकांत झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. निबंध प्रतियोगिता में तान्या कुमारी, प्रशांत कुमार व निखिल कुमार जबकि चित्रांकन में राजन कुमार, करण कुमार व रौशन कुमार को पुरस्कृत किया गया. सभी प्रतिभागी ने कहा कि शराब समाज के लिए एक अभिशाप है. इससे परिवार ही नहीं वरण समाज भी बरबाद होता है. इससे सभी को बचने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >