भीटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

धोरैया . साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पंद्रह वर्ष से अधिक असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभाभवन धोरैया में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी असफाक आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीइओ ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के तहत कम साक्षरता वाले […]

धोरैया . साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत पंद्रह वर्ष से अधिक असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभाभवन धोरैया में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी असफाक आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीइओ ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के तहत कम साक्षरता वाले जिलों में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में चयनित बीस वीटी को प्रशिक्षण देकर साक्षर भारत कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक रूपेश कुमार राजा सहित केआरपी व प्रेरक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >