फोटो: 27 बांका 10: उदघाटन के मौके पर उपस्थित जिप अध्यक्ष व अन्य बांका . जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के धनकुडि़या मध्य विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय वीटी प्रशिक्षण का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बांका जिला में महिला साक्षरता दर पचास प्रतिशत से भी कम है. यह बहुत ही शर्म की बात है, राष्ट्रीय स्तर की साक्षरता दर हासिल करने के लिए जितनी मेहनत की आवश्यकता है मैं खुद करने के लिए तैयार हूं. वहीं मौके पर प्रखंड समन्वयक, प्रेरक वएवं वीटी को निर्देश दिया कि वे असाक्षर महिलाओं को सिर्फ अक्षर व अंक ज्ञान ही नहीं बल्कि कौशल विकास, सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दे. राज्य संसाधन केंद्र आद्री पटना से आये समन्वयक राजेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के बारे में उपस्थित लोगों को बारिकी से समझाया. इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार दास, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभाकर यादव, एसआरजी यास्मिन बानो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तुषारकांत सिंहा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
जिप अध्यक्ष ने किया वीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन
फोटो: 27 बांका 10: उदघाटन के मौके पर उपस्थित जिप अध्यक्ष व अन्य बांका . जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के धनकुडि़या मध्य विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय वीटी प्रशिक्षण का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बांका जिला में महिला साक्षरता दर पचास प्रतिशत से भी कम है. […]
